गंगापार, मार्च 19 -- वासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन रामनगर स्थित मां शीतला मंदिर में दर्शन तथा पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भारी संख्या में लोगों शैलपुत्री स्वरूप मां शीतला की पूजा अर्चना कर मत्था टेका,इस दौरान मां के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। गुरुवार सुबह से ही रामनगर के मां शीतला धाम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही। दूर-दराज से आयी सैकड़ों महिलाएं भक्तों ने माता के चरणों में श्रद्धा सुमन जल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी मदन पंडा,शीतला पंडा तथा ठाकुर पंडा,मुकेश पंडा,सोनू पाल ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में भक्तों की भीड़ तो हमेशा रहती है परंतु नवरात्र के कारण आज भक्तों का आगमन ज्यादा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामनगर चौकी प्रभारी अभिनव उपाध्याय मय पुलिस बल भ्रमणशील रहे।

हिंदी हिन...