महोबा, मार्च 19 -- महोबा,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। भक्तों ने माता के पहले स्वरुप शैलपुत्री की आराधना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। नवरात्रि शुरु होते ही मांगलिक कार्य की शुरुआत हो गई है। लोग गृह प्रवेश सहित प्रतिष्ठानों का उद्घाटन कने की तैयारी करने लगे हैं।गुरुवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की लाइने लगने लगी। वीर भूमि की आराध्य देवी मां चंद्रिका के दरवार में पहुंचकर भक्तों ने माता की आराधना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया। माता चंद्रिका के दरवार में दूर-दूर से भक्त माथा टेंकने के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के पुजारी चंद्रिका उपाध्याय का कहना है कि माता बहुत दयालु हैं भक्तों के कष्टों को दूर कर उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। छोटी चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.