रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- किच्छा। स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में जिला संयोजक रजत दीक्षित ने शैलजा कांत शर्मा को विधानसभा किच्छा के संयोजक का दायित्व सौंपा। उन्होंने बताया कि शैलजा कांत शीघ्र अपनी नगर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता के लिए कार्य करने वाला राष्ट्रव्यापी संगठन है। इस दौरान भाजपाइयों ने शैलजा कांत शर्मा को सम्मानित किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह, कमलेश दुबे, अमित सिंह, धनंजय सिंह, सचिन सक्सेना, विनय मिश्रा, रजत दीक्षित, जितेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...