शैमफोर्ड स्कूल में बाल अधिकार की दी जानकारी
हल्द्वानी, अगस्त 27 -- हल्द्वानी। सीनियर सेकेंडरी स्कूल शैमफोर्ड में गुरुवार को उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार की अध्यक्षता में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला हुई। रजवार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार के साथ अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और समाज की भी है। चाइल्ड हेल्पलाइन की डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर किरन पंत ने पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकार और चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी दी। यहां चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, कैलाश भगत, सौरभ पाठक, निशिकांत जोशी, कल्पना जोशी, बीना, देवेश सम्भल, मनोज गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.