हल्द्वानी, दिसम्बर 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी के शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डरी स्कूल में सोमवार को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से बालकों की इंटर-स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कर्नल पुनीत लेहल कमांडिंग ऑफिसर 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी और पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। चैंपियनशिप में शहर के 25 से अधिक स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। कर्नल लेहल ने शैमफोर्ड स्कूल के उत्कृष्ट बैडमिंटन कोर्ट और खेल सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास सिखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन नन्हे खिलाड़ियों में से आगे चलकर देश को साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन जैसे सितारे मिलेंगे। उद्घाटन समारोह में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.