नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- शैफाली वर्मा की वापसी जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में हुई है, तभी से वह बीस्ट मोड में नजर आई हैं। अभी 2026 का साल खत्म नहीं हुआ है, लेकिन शैफाली वर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शैफाली भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा है और उनका 8 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है। इस तरह शैफाली T20 क्रिकेट में इंडिया की सिक्सर क्वीन बन गई हैं। भारतीय महिला टी20 टीम की उपकप्तान और ओपनर शैफाली वर्मा ने मंगलवार 20 अक्टूबर की शाम को 5 छक्के जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जड़े। जैसे ही उन्होंने अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ा, वैसे ही 2026 में टी20 क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या 52 ...