बैतूल, फरवरी 21 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में अपने माता-पिता और भाई की बेरहमी से हत्या करने वाला दीपक धुर्वे खुद को शैतान बता रहा है। आरोपी की मानसिक स्थिति बेहद आक्रामक है। वह अजीब हरकतें कर रहा है। उसे इलाज के लिए ग्वालियर के मानसिक रोग आरोग्य केंद्र भेजा गया है। सुरक्षा के मद्देनजर 11 पुलिसकर्मियों की टीम उसे बेहोशी की दवा देकर बस से ग्वालियर ले गई। बैतूल जेल में मानसिक रोगियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कोर्ट के आदेश पर उसे ग्वालियर शिफ्ट किया गया है जहां विशेष सेल में उसका उपचार और निगरानी की जाएगी।खुद को बता रहा शैतान बताया जा रहा है कि बैतूल के सांवगा गांव में दीपक धुर्वे नाम के युवक ने 19 फरवरी को पिता राजू उर्फ हंसू धुर्वे (45), मां कमलती (40) और भाई दिलीप (23) की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह दरवाजा बंद कर लाशों के ...