गोंडा, मार्च 18 -- वजीरगंज। बीआरसी पर प्रधान, प्रधानाध्यापक और एसएमसी अध्यक्ष की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। बीईओ श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सामूहिक सहयोग से शैक्षिक उन्नयन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अवनीश पाण्डेय, प्रीति द्विवेदी, राजेश तिवारी, राजन दूबे, प्रधान उपेंद्र बहादुर सिंह, अतिउल्लाह, सरवर अली, एसएमसी के अध्यक्ष नाथूराम, राम जन्म, संगीता, मधुलता आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...