गाजीपुर, मार्च 17 -- दिलदारनगर। फुल्ली न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों की संकुल स्तरीय मासिक शिक्षक बैठक मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय शाहपुर में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत शशि शेखर उपाध्याय ने प्रेरणा गीत प्रस्तुत कर की। बैठक में स्कूल चलो अभियान, रेमेडियल शिक्षा, मासिक शिक्षक-अभिभावक बैठक, इको क्लब और स्पोर्ट ग्रांट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी जमानियां सुनील कुमार पटेल ने कहा कि मार्च माह की बैठक बेहद महत्वपूर्ण होती है, जिसमें शैक्षिक सुधार के अहम बिंदुओं पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों और अभिभावकों से आत्मीय संबंध बनाने और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। साथ ही विद्यालय की साफ-सफाई और वातावरण को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मौर्य की सराहना की। बैठक में...