शैक्षिक सलाहकार ने शिक्षकों को दिए टिप्स
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्टर्लिंग पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिसवा में भारती भवन प्रकाशन की ओर से शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शैक्षिक सलाहकार डॉ. गुरुप्रीत सिंह ने कक्षा प्रबंधन एवं सकारात्मक अनुशासन विषय पर सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।उन्होंने कक्षा प्रबंधन के अंतर्गत छात्रों के व्यवहार को व्यवस्थित करना और सकारात्मक शिक्षण वातावरण बनाना, प्रभावी शिक्षण तकनीकें, शिक्षण तकनीकों में सुधार, नाद विद्या, शिक्षार्थी के अनुभव को बढाने, प्रभावी ज्ञान प्रतिधारण कैरियर, व्यक्तित्व विकास, व्यवहार संबंधी विकारों पर प्रकाश डालते हुए नए-नए टिप्स दिए। प्रबंधक एनबी पाल ने डॉ. गुरुप्रीत सिंह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.