कन्नौज, जनवरी 27 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। गणतंत्र दिवस का पर्व सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय के अलावा शैक्षिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न हुए। नगर में नगर लिपाका परिषद, कोतवाली, सहकारी समिति, आकाश एजूकेशन सेण्टर आदि स्थानों पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आकाश स्कूल के अध्यक्ष रामकृष्ण कटियार ने ध्वजारोहण किया। वन्दना कटियार व रिद्धी नेगी ने भारत माता तथा सरस्वती माता के चित्रों पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रबन्धक आरके कटियार ने संविधान व देश के प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...