कौशाम्बी, फरवरी 8 -- करारी कस्बा स्थित डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार को एआई तकनीक के माध्यम से सशक्त शिक्षा विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया। यह ज्ञानवर्धक वेबिनार जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के प्रोफेसर अहरार हुसैन द्वारा आयोजित किया गया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विभिन्न पहलुओं और शिक्षा के क्षेत्र में इसके क्रांतिकारी अनुप्रयोगों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रोफेसर अहरार हुसैन ने बताया कि कैसे एआई छात्रों को व्यक्तिगत सीखने के अनुभव प्रदान कर सकता है। शिक्षकों को शिक्षण प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और शैक्षिक संस्थानों को अधिक कुशल बना सकता है। निदेशक अनीस अफजल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के वेबिनार छात्रों और शिक्षकों को नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.