कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। शिक्षा के व्यवसायीकरण संबंधी समिति रविवार को चार जिले की समीक्षा करेगी। सभापति डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया और उन्नाव की समीक्षा होगी। इसमे शिक्षा विभाग के सभी अफसरों को बुलाया गया है। समिति इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों, उनकी फीस, मदरसे, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों का वेतनमान, पेंशन और वेतन वृद्धि समेत अन्य जानकारी करेगी। शिक्षा मित्रों की नियुक्ति, महाविद्यालय में रिक्त चल रहे पद समेत 31 बिन्दुओं पर सवाल जवाब करेगी। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि समिति आ चुकी है। रविवार सुबह 11 बजे नवीन सभागार में समीक्षा होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.