रुडकी, अप्रैल 13 -- डीएवी पीजी कॉलेज रुड़की परिसर में सोमवार को बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं द्वारा शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों और मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को रोचक और व्यवहारिक बनाना रहा। मेले में प्रशिक्षुओं को पांच समूहों में बांटा गया, जहां प्रत्येक समूह ने अलग-अलग थीम पर स्टॉल लगाए। स्टॉलों पर विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें भेलपुरी, दही गोलगप्पे, आइसक्रीम, दाल चाट, बिरयानी, लस्सी, मोमोज, नींबू पानी और छोले-कुल्चे शामिल थे। इसके अलावा छात्रों द्वारा कई रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिनमें ब्रेक द पिरामिड, गेस द नंबर, लकी ड्रॉ, रिंग गेम और कॉइन गेम जैसे खेलों ने लोगों का ध्यान खींचा।...