शैक्षिक महासंघ ने सांसद सौंपा ज्ञापन, मांगी राहत
हरदोई, जुलाई 7 -- हरदोई। टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को सेवा सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत को उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा। बताया, 23 अगस्त 2010 को एनसीटीई द्वारा टीईटी को शिक्षक नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता घोषित की है। 29 मई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद देश एवं उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों में चिंता व्याप्त है। राहत देकर यह चिंता दूर की जाए। महासंघ ने कहा कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति टीईटी लागू होने से पूर्व तत्कालीन नियमों एवं निर्धारित योग्यताओं के आधार पर विधिवत की गई थी उन्हें बाद में लागू किए गए पात्रता मानकों के आधार पर प्रभावित करना न्याय, समानता एवं विधिक निश्चितता के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है। जिला संयोजक सचिन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.