बहराइच, जून 26 -- बहराइच, संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आह्वान पर शुक्रवार को सांसद डॉ.आनन्द कुमार गोंड से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मिला। जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता एवं उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इससे छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री को समर्थन पत्र लिखने तथा इस मुद्दे को संसद में उठाकर विधायी संशोधन करवाने का अनुरोध किया।जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी ने वर्षो से कार्यरत शिक्षक समाज की चिंताओं, विधिक तथ्यों, प्राकृतिक न्याय एवं मानवीय पक्ष को सांसद के समक्ष रखा। यह भी पढ़ें- शैक्षिक महासंघ ने सांसद को सौंपा ...