मैनपुरी, मार्च 22 -- क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शनिवार को कन्नौज का भ्रमण किया और इत्र निर्माण की विधि की बारीकियों को समझा। बच्चों ने कारीगरों से भी बात की। कन्नौज भ्रमण के बाद छात्र-छात्राएं भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो हुए। जहां रविवार सुबह छात्र छात्राओं ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। बीईओ कपूर सिंह परिहार ने बताया कि इस शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक व सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कमल प्रताप भदौरिया, कायम सिंह, राहुल कुमार यादव, पवितेंद्र पाल, राजवीर सिंह शाक्य, शैलेंद्र सिंह चौहान, अश्वन...