पीलीभीत, फरवरी 27 -- पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय खासपुर के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण प्रोग्राम के द्वितीय चरण में अकाल अकादमी गोमती पुल का भ्रमण कराया गया। विभिन्न गतिविधियों जैसे भौतिक विज्ञान का जादू मिलावट से मुक्ति अंधविश्वास को जाने इंटीग्रेटेड विद आर्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स अप्लाइड सोशल एनवायरमेंट के बारे में बताया गया। अग्निशमन प्रक्रिया को भी बताया गया। फरहान अहमद, अंकुर सिंह, हरजिंदर कौर, नागेंद्र शर्मा, अमर सिंह, अकाल अकादमी की तरफ से भ्रमण प्रोग्राम में कंपोजिट विद्यालय खासपुर के स्कूली बच्चों के साथ रहे। इस दौरान पूनम रावत, विनोद कुमार, हरजिंदर कौर आदि रहे। प्रधान अध्यापक श्रीकृष्ण ने भी जानकारियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...