सोनभद्र, मार्च 7 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय लिलासी के जूनियर हाईस्कूल के 50 छात्र-छात्राओं का दल शुक्रवार को स्कूल ट्विनिंग प्रोग्राम के तहत शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया और बच्चों को नई-नई जानकारियां प्राप्त करने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्रों का दल मुर्धवा स्थित सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय संत एबीआर पब्लिक स्कूल पहुंचा, जहां विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों का स्वागत किया गया। बच्चों ने पूरे विद्यालय का भ्रमण कर वहां संचालित शैक्षिक गतिविधियों को नजदीक से देखा और समझा। विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह और प्रबंधक मुकेश सिंह ने बच्चों को विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था और पढ़ाई के आध...