मैनपुरी, फरवरी 28 -- उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण दल को बीईओ सर्वेश सिंह ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर आगरा के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और शैक्षिक भ्रमण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे छात्रों को नई चीजों को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर मिलता है। बीईओ ने बताया कि इस विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों में विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक समझ विकसित करने के लिए यह पहल की गई है। भ्रमण दल में उन 100 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने पूर्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में स्थान बन...