बाराबंकी, फरवरी 23 -- मसौली। ब्लॉक मसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए बीईओ मसौली जैनेन्द्र कुमार ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र की एक्सपोज़र विजिट के लिये रवाना किया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एक सौ छात्र छात्राएं व उनके विद्यालयों के शिक्षक सम्मिलित हैं। बीईओ जैनेंद्र कुमार ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण केवल एक औपचारिक यात्रा न होकर विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षितिज के विस्तार, जिज्ञासा वृत्ति के संवर्धन तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी। लखनऊ के आंचलिक विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों ने विविध वैज्ञानिक उपकरणों, मॉडलों एवं प्रयोगात्मक गतिविधियों का अवलोकन किया। बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखकर ...