गाजीपुर, मार्च 2 -- रेवतीपुर। स्थित गधाधर श्लोक महाविद्यालय के बीए अंतिम वर्ष (भूगोल) के 46 छात्र-छात्राएं दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर विंध्याचल और सक्तेशगढ़ के लिए रवाना हुए। प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दल को उत्साहपूर्ण माहौल में विदा किया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे छात्रों में क्षेत्र-कार्य, मानचित्र अध्ययन, अवलोकन क्षमता और पर्यावरणीय समझ विकसित होती है। इस दौरान शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...