हरिद्वार, जुलाई 16 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरुआत संकल्प दिवस के साथ हुई। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने शिक्षकों और कर्मचारियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व संस्थान के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में नवीन सत्रारंभ के अवसर पर आयोजित संकल्प दिवस कार्यक्रम में कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने शिक्षा की गुणवत्ता और निरंतर प्रयासों को संस्थान की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि पुराने अनुभव ही नए उपक्रमों की नींव तैयार करते हैं। कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए कल कभी नहीं आता, बल्कि जो आज से शुरुआत करता है, वही सफलता की ओर आगे बढ़ता है।कुलपति ने कहा कि शैक्षिक प्रगति किसी भी विश्वविद्यालय के विकास का मूल कारण होती है। विद्यार्थियों के नव-न...