बेगुसराय, जनवरी 29 -- भगवानपुर। महेशपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं गुरुवार को शैक्षिक परिभ्रमण पर राजगीर परिभ्रमण पर गए। परिभ्रमण दल को विद्यालय प्रधान संजीव कुमार चौधरी और पैक्स अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। एचएम संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि परिभ्रमण छात्रों के मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास के साथ संवेगात्मक विकास के लिए लाभदायक है। बच्चों ने राजगीर, शक्ति स्तूप, जरासंध का अखाड़ा, ब्रह्म कुंड, वेणु गोपाल, नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर का भ्रमण किया। परिभ्रमण टीम में शिक्षक ब्यूटी कुमारी, पूजा कुमारी, अमितेश कुमार, सौरभ कुमार, राजीव कुमार, अब्दुस सलाम आजाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.