जहानाबाद, दिसम्बर 24 -- कुर्था, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय निघवा के छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय एवं राजगीर का भ्रमण कराया गया। ग्राम पंचायत निघवा की मुखिया रानी कुमारी एवं पैक्स अध्यक्ष रवि प्रकाश ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद भास्कर ने शैक्षणिक परिभ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक स्थलों की भौतिक समझ विकसित करने के लिए ऐसे भ्रमण अधिक उपयोगी सिद्ध होते हैं। भ्रमण कार्यक्रम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है तथा पठन-पाठन उनकी रुचि बढ़ती है। बच्चे परिभ्रमण हेतु काफी उत्साहित नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.