भागलपुर, दिसम्बर 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नरगाकोठी स्थित गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के दशम कक्षा के छात्रों के द्वारा रविवार को शैक्षिक परिभ्रमण किया गया। बांका जिला के ओढ़नी डेम पहुंचकर छात्रों ने उस डेम की उपयोगिता, संरचना तथा आर्थिक उपयोगिता के संबंध में जानकारी लेकर चार्ट तैयार किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि समय-समय पर छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए और ज्ञान का साक्षात अनुभव करने के लिए शैक्षिक परिभ्रमण आवश्यक होता है। मौके पर दशम कक्षा के चार खंड के सभी छात्र उपस्थित थे। वर्ग के आचार्य दीपक कुमार झा, विजय कांत झा, महेश कुमर, अमित कुमार, सिद्धार्थ कुमार सिंह, प्रगति सिंह एवं सभी छात्र उपस्थित थे। छात्रों ने उत्साहपूर्वक शैक्षिक परिभ्रमण का आनंद उठाया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.