हरदोई, जुलाई 9 -- हरदोई। जेके पब्लिक इण्टरकालेज आवास विकास कालोनी में गुरुवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें बोर्ड परीक्षा की गतिविधियों तथा शैक्षिक पंचांग के शत प्रतिशत साकार करने, ट्रैक शिक्षा पोर्टल को लागू करने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने कहा कि प्रधानाचार्य 20 जुलाई तक आधारभूत सूचनाओं को शत प्रतिशत पोर्टल पर अपडेट कर दें। स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के तहत 15 जुलाई तक समस्त विद्यालयों का शत प्रतिशत नामांकन कराएं। यू डायस पोर्टल एवं ट्रैक शिक्षा पोर्टल पर अपडेट करें। सभी विद्यालयों में प्रयोग हो रहे स्कूली वाहनो को परिवहन विभाग की नियमावली के अनुरूप दुरुस्त कराएं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में केन्द्र बनने को पूरे करने होंगे ऑनलाइन निर्धारित म...