अंबेडकर नगर, अक्टूबर 6 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। शैक्षिक नवाचार और विद्यालयी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए नगर के बरवां नासिरपुर निवासी शिक्षक रुकुमकेश यादव को राज्य स्तरीय एडुलीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मासमारोह मथुरा जनपद स्थित के.एम. विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ, जहां उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों से चयनित एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया गया। एडुलीडर्स समिति की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उन शिक्षकों का चयन किया गया, जो विद्यालय में नामांकन बढ़ाने, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शैक्षिक तकनीक के प्रभावी प्रयोग के साथ-साथ विभिन्न शैक्षिक एवं सहायक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। चयन प्रक्रिया के तहत समिति ने शिक्षकों द्वारा विद्यालय स्तर पर किए जा रहे नवाचारों और शिक्षा के...