अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। लोकसभा चुनाव के दौरान शैक्षिक जानकारी छिपाने के मामले में अदालत ने भाजपा सांसद सतीश गौतम के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एमपी-एमएलए की विशेष अदालत (अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय) ने सांसद को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह 27 जुलाई को आपत्ति प्रस्तुत करें। यह याचिका देहलीगेट क्षेत्र के केवल विहार कालोनी निवासी भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम की ओर से दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि सांसद सतीश गौतम ने 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें उनकी शैक्षिक योग्यता का विवरण स्पष्ट रूप से नहीं दर्शाया गया था। जैसे उनकी शिक्षा कहां से और कैसे, किस परिस्थित व किस संस्थान से हुई? उनके विवरण में स्नातक-2023 स्वामी विवेकानंद सुभारसी यूनिर्वस...