बहराइच, अप्रैल 21 -- बहराइच, संवाददाता। खंड शिक्षाधिकारी पयागपुर डाली मिश्रा के नेतृत्व में न्याय पंचायत शिवदहा में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सेवढ़ा में न्याय पंचायत शिवदहा की संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और वृद्धि के लिए 30 दिन की कार्ययोजना बनाई गई। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कम्पोजिट विद्यालय पिपरा कमाल राजेश कुमार मिश्र व संचालन नोडल शिक्षक संकुल शिवदहा अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में शिक्षकों को दो समूहों में बांटकर कक्षा एवं विषय अनुरूप गुणवत्ता आधारित गतिविधि सहित आदर्श शिक्षण योजना का निर्माण कराकर प्रस्तुतीकरण कराया गया। बैठक में बच्चों के स्वागत, शिक्षक-छात्र आत्मीय संबंध, बेस लाइन आकलन, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहयोग, आ...