गंगापार, मार्च 31 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महेवा कलां में नोडल शिक्षक संकुल युवराज सिंह के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षा चौपाल का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। न्याय पंचायत महेवा कलां के अधिकांश शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए शैक्षिक गुणवत्ता और नवाचार पर विचार-विमर्श किया। मुख्य रुप से मांडा ब्लाक शिक्षक संघ मंत्री राजेश सिंह यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं का भावभीनी विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विदाई समारोह में विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अभिभावकों, गणमान्य नागर...