सिद्धार्थ, जून 28 -- सिद्धार्थनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण के सृजन के लिए शैक्षिक कैलेंडर के प्रभावी अनुपालन सहित बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति व ठहराव को सुनिश्चित किया जाए। ये बातें बीईओधर्मेंद्र पाल ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मिठवल में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रांगण की स्वच्छता, सघन पौधरोपण, आईसीटी लैब व पुस्तकालय की सक्रियता, अपार आईडी, रसोइया चयन व नवीनीकरण व कैशलेश चिकित्सा आदि के विषय में चर्चा करते हुए शिक्षकों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य संपादित करने के लिए प्रेरित किया। बीईओ ने कहा कि शिक्षक टीएलएम एवं शैक्षिक नवाचार आधारित गतिविधियों से शिक्षण कार्य को सरल, रोचक व बाल केंद्रित बना सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीआरसी स...