अल्मोड़ा, मई 26 -- डीडीहाट। स्वतंत्रता सेनानी माधो सिंह जंगपांगी राइंका में राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी सम्पन्न हुई।गोष्ठी में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक बिशन सिंह चुफाल रहे। गोष्ठी के दौरान बारहवीं व दसवीं बोर्ड परीक्षा के विद्यालय टॉपरों व इस सत्र में रिटायर हुए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गोकर्ण लोहिया, सुरेंद्र पाल महरा, काशी राम गौतम, प्रेम सिंह पापड़ा, निशा टोलिया सहित अन्य शिक्षाविदों ने वर्तमान में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए अपने-अपने विचार रखे। विधायक चुफाल ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढुंगातोली के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक मेहरा के स्वरचित दो किताबों सीखना सिखाना व निर्देशन परामर्श एवं विद्यालय प्रबन्धन का विमोचन किया। साथ ही डीडीहाट ब्लॉक कार्यकारिणी के...