प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हिन्दुस्तानी एकेडेमी की ओर से शनिवार को एकेडेमी के गांधी सभागार में संगोष्ठी और कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नारी शक्ति से विकसित भारत विषय पर विचार व्यक्त किए। कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति का बखान किया। अध्यक्षीय संबोधन में इविवि की प्रो. चंदा देवी ने कहा कि महिलाएं शैक्षिक, सामाजिक रूप से निरंतर उन्नति कर रही हैं।मुख्य वक्ता आर्य कन्या इंटर कॉलेज की डॉ. मुदिता तिवारी ने कहा कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं अभी डिजिटल रूप में पीछे हैं। कई क्षेत्रों में अभी भी पुरुष ही नेतृत्व कर रहे हैं। प्रशासनिक सेवा में कार्यरत महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास व महिला कल्याण को प्राथमिकता देती हैं। विशिष्ट वक्ता प्रो. अपर्णा सिंह ने कहा कि समय के साथ महिलाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.