साहिबगंज, मई 18 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में सोमवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन बीईईओ रॉबिन चंद्र मंडल की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर बीईईओ ने विद्यालय संचालन से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में गुणवत्तापूर्ण सुधार लाने एवं विद्यालय में मूलभूत व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीपीओ कुणाल किशोर ने इवीवी में उपस्थिति दर्ज करने, एमडीएम का मासिक प्रतिवेदन देने, इको क्लब का प्रतिवेदन देने, यू-डाइस में एंट्री, शास्त्र 2026-27 के लिए नामांकन, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रतिवेदन, विद्यालय में साफ सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान, मध्यान भोजन सहित अन्य मुद्दों को लेकर आवश्यक जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मौके पर अशोक कुमार महतो, श्रवण यादव, अशोक भगत, आरटी पार्थ मंडल, शिक...