शैक्षणिक सहयोग के लिए बीएचयू को मिली राष्ट्रीय परियोजना
वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की 'शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग संवर्धन योजना (स्पार्क)' के तहत बीएचयू को एक प्रतिष्ठित अनुसंधान परियोजना हासिल हुई है। इटली की मिलानो यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों के साथ बीएचयू के वैज्ञानिक दो वर्ष तक 'क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए क्वांटम मेट्रोलॉजी' नामक इस परियोजना पर काम करेंगे। परियोजना के लिए कुल एक करोड़ 89 हजार 500 रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय पहल 'स्पार्क' का उद्देश्य भारतीय संस्थानों और दुनिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों के बीच व्यवस्थित शैक्षणिक और अनुसंधान साझेदारी के माध्यम से भारत के अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। 'क्वांटम कंप्यूटिंग के लिए क्वांटम मेट्रोलॉजी' नामक इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना के प्रधान अन्वेषक बीएचयू व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.