बेगुसराय, मार्च 31 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता।शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले की सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें मिलेगी।अप्रैल के पहले सप्ताह तक सभी बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने को लेकर जिला शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसर सभी प्रखंड में पुस्तकों को उपलब्ध कराया गया है। साथ ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में पाठ्यपुस्तकें विद्यालयों को उपलब्ध करा दें। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य परियोजना निदेशक को पत्र लिखकर 4,85,248 पुस्तकों की मांग की गई थी, जिसमें हिन्दी, उर्दू व मिक्सड पुस्तकें शामिल थीं। मांग के अनुसार जिला शिक्षा विभाग को 3,63,966 पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। डीपीओ आकाश कुमार ने ब...