फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- चौडगरा। क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थान त्रिवेदी इंस्टीटयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार दोपहर बारह बजे एक साथ तीन अजगर देखे गए। विद्यालय परिसर में बने शिव मंदिर के महंत शिवदत्त तिवारी फूल तोड़ने निकले थे। तभी अचानक उनकी नजर अजगरों के झुंड पर पड़ गई। विद्यालय परिसर में अजगर दिखने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पुजारी शिवदत्त तिवारी, राजू सैनी, लालता प्रसाद वाजपेई, सर्वेश प्रजापति सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। वन विभाग दरोगा अंकित को सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.