गाजीपुर, सितम्बर 26 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के ग्राम पंचायतों में बनी डिजिटल लाइब्रेरी को और उपयोगी बनाने की कवायद पंचायतीराज विभाग ने शुरू की है। यह व्यवस्था उन 256 ग्राम पंचायतों के लिए है जहां पिछले वित्तीय सत्र में लाइब्रेरी का निर्माण हुआ था। अब इन लाइब्रेरी को हाईटेक बनाने के साथ ही साथ शैक्षणिक संस्थान और विश्वविद्यालय से जोड़कर उपयोगी बनाने के लिए कवायद की जा रही है। इनके संचालन के लिए समितियों का गठन कर विभिन्न प्लेटफार्म से जोड़कर इन्हें उपयोगी बनाया जाएगा। जिले में कुल 1238 ग्राम पंचायतों में से कुल 256 में बीते वित्तीय सत्र में पंचायतीराज विभाग ने डिजिटल स्क्रीन, हाईस्पीड इंटरनेट, फर्नीचर व कंप्यूटर सिस्टम, वीडियो कान्फेंसिंग में शामिल होने का उपकरण व्यवस्थित कराया गया। डिजिटल लाइब्रेरी को पंचायत भवन के एक कमरे में व्यवस्थ...