आरा, अगस्त 13 -- -हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसबी कॉलेज में ध्वज वितरण, शाहपुर में निकली तिरंगा रैली आरा/शाहपुर, निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले के शैक्षणिक संस्थानों में हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा: उच्च शिक्षा संस्थानों में निकाली रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा मंचकार्यक्रम का आयोजन इसी क्रम में गुरुवार को एसबी कॉलेज, आरा और श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर, शाहपुर में कार्यक्रम हुए। एसबी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक ने यादव विद्यापीठ स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रीना देवी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और द...