भागलपुर, जून 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शिक्षा विभाग की ओर से क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के निर्देशन में शैक्षणिक वेबसाइट नव-यत्न का लोकार्पण आरडीडीई अहसन द्वारा बुधवार को किया गया। इस वेबसाइट के अंतर्गत त्रैमासिक पत्रिका नव-यत्न, पॉडकास्ट चैनल का भी शुभारंभ किया गया। ई-मैगजीन का विमोचन उपनिदेशक एससीईआरटी संजय के द्वारा किया गया। इसके बाद आरडीडीई कार्यालय में मौजूद सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी ने भौतिक रूप से पत्रिका का लोकार्पण किया। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक ने टीम एवं लाइव जुड़े शिक्षकों से कहा कि नित्य नवीन नवाचार करते रहे अपने विद्यालय में ईमानदारी पूर्वक पढ़ाया। इन्होंने नव्यत्न के शुभारंभ के लिए प्रधान संपादक शालिनी और टीम के प्रयासों को सराहा। यह भी पढ़ें- एचआरएमएस आईडी के बिना नहीं होगा स्कूलों का पंजीकरण सीटीई भागलपुर के पूर्व प...