भागलपुर, फरवरी 1 -- गोराडीह संवाददाता शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर अनुसार जगदीशपुर प्रखंड के सभी सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास थीम पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अभिभावकों ने शैक्षणिक वातावरण निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में बच्चों ने आपदा और बाल विवाह निषेध पर गतिविधि कर अभिभावकों को इसके प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। वहीं मध्य विद्यालय मुस्तफापुर हिन्दी में आयोजित तीन दिवसीय बाल मेला का समापन कर विभिन्न प्रतियोगिता में सफल बच्चों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मध्य विद्यालय मुखेरिया में सहायक शिक्षक राजीव कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.