सीवान, जनवरी 7 -- दरौंदा, एक संवाददाता। दारौंदा प्रखंड के मंगलवार को बीएससी नर्सिंग सत्र 2025-29 के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जहां शैक्षणिक वातावरण और संस्कारों की झलक देखने को मिली। शुरुआत नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर शिक्षा के प्रति आस्था और समर्पण का संदेश दिया गया। नए सत्र की शुरुआत को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखा गया। धनौती स्थित दक्ष बीएससी नर्सिंग कॉलेज में निदेशक डॉ. जितेश कुमार सिंह ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पाठ्यक्रम नहीं, बल्कि मानव सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि कुशल, अनुशास...