शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी: सचिव
पटना, अप्रैल 28 -- उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने कहा कि शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी। वे मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने सभी योजनाओं की अद्यतन स्थित की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सचिव ने कहा कि किसी भी योजना के लिए निर्धारित समय सीमा का पूरा ध्यान रखा जाए। तय व्यवस्था के तहत ही कार्यों का निष्पादन किया जाए। बैठक में विभाग की समस्याएं और उसके निराकरण से संबंधित निर्णय लिए गए। प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे नये डिग्री कालेजों में शैक्षणिक व्यवस्था का बेहतर संचालन के लिए जो निर्देश पूर्व में जारी किए गए हैं, उसकी नियमित निगरानी की जाएगी।नवगठित विभाग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी की बात भी सामने आई। विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.