अररिया, मार्च 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन डिग्री कॉलेज बखरी में मंगलवार को प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा की अध्यक्षता में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बैठक हुई । बैठक में प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल तैयार करने के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सुनिश्चत करें। इसके लिए जरुरी है कि समय पर कॉलेज आकर सुचारु रुप से वर्ग संचालन और छात्र छात्राओं के कार्यो का समय से निष्पादन करें। मौके पर प्रो मिथिलेश झा, प्रो पप्पु कुमार यादव, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो सुभाष चन्द्र मिश्र, प्रो तेजकृष्ण मिश्र, प्रो सबूही नाज, प्रो अनुपम कुमारी, प्रो पूजा कुमारी, प्रो अर्चना कुमारी, प्रो अनुपम कुमारी, प्रो प्रभात शंकराचार्य, प्रो रोशन कुमार झा, मनोज मेहता, विभाष चन्द्र मिश्र, अनुराग झा, आदित्य आनन्द सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

हिं...