शैक्षणिक मार्केट सर्वे का आयोजन
गिरडीह, जुलाई 24 -- परसनाथ महाविद्यालय, इसरी बाजार के कॉमर्स विभाग की ओर से शुक्रवार को 'मार्केट सर्वे एंड कंज्यूमर बिहेवियर टुवर्ड्स ऑनलाइन पेमेंट' विषय पर शैक्षणिक मार्केट सर्वे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी कुमारी ने किया। सर्वे के दौरान विद्यार्थियों को स्थानीय बाजार में ले जाकर ऑनलाइन भुगतान की वर्तमान व्यवस्था, उपभोक्ताओं के व्यवहार, डिजिटल भुगतान के बढ़ते प्रचलन तथा इसके लाभ और चुनौतियों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने दुकानदारों एवं उपभोक्ताओं से संवाद कर प्रश्नोत्तर के माध्यम से विभिन्न जानकारियां एकत्रित कीं। इस फील्ड सर्वे के माध्यम से छात्रों ने शोध पद्धति, डेटा संग्रहण एवं उपभोक्ता व्यवहार का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: इंद्रा परशुराम सिंह महिला कॉलेज में वित्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.