गिरडीह, अगस्त 20 -- गिरिडीह। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गिरिडीह के पदाधिकारियों ने जिले के नवनियुक्त जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं। शिष्टाचार मुलाकात में संघ ने शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। प्रमुख मांगों में संकुल संसाधन केंद्र को पुनः क्रियाशील करने, शिक्षकों का वेतन समय पर देने, पूर्व की भांति अनुपस्थिति विवरणी अपने स्थापना विद्यालय में ही जमा कराने, चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण और शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में पदस्थापन शामिल आदि शामिल थे। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संकुल केंद्र सक्रिय होने से विद्यालयों के कार्य आसान होंगे और प्रखंड कार्यालय पर दबाव कम होगा। कहा कि संकु...