गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना गिरिडीह के द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिला के सभी विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के कुल 200 बच्चे शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। बच्चे रांची एवं नेतरहाट के लिए प्रातः 10 बजे झंडा मैदान से रवाना हुए। डीएसई मुकुल राज ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। डीएसई मुकुल राज ने बताया कि सभी प्रखण्डों के चिन्हित बालक बालिका जो अपने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं, उनको शैक्षणिक भ्रमण का अवसर प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत रांची के बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, विज्ञान भवन आदि का भ्रमण बच्चे करेंगे। 8 मार्च 2026 को रांची से नेतरहाट भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगे। बच्चों के भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था रांची में की गई है। बच्चों के साथ-साथ कल 12 शिक्षक अटेंडें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.