सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के मिशन कम्पाउंड, महादेवा स्थित डैफडिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने सोमवार को कुशीनगर का शैक्षणिक भ्रमण किया। निदेशक आलोक वर्मा व प्राचार्या शिवा वर्मा के नेतृत्व में कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद बर्मा, चीन, श्रीलंका, जापान व थाईलैंड के मंदिरों का भ्रमण कर बौद्ध संस्कृति को नजदीक से जाना। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध के जीवन व निर्वाण के बारे में जानकारी दी। शांत और स्वच्छ वातावरण से विद्यार्थी काफी प्रभावित हुए। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.