सिद्धार्थ, मार्च 29 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के तहत गोरखपुर और कुशीनगर के महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बालिकाओं ने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को करीब से देखा और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण के वाहन को बीएसए शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय खुनियांव, इटवा व डुमरियागंज से गोरखपुर पहुंची छात्राओं ने रामगढ़ताल, चिड़ियाघर और गोरखनाथ मंदिर का भ्रमण किया। रामगढ़ताल की प्राकृतिक सुंदरता और चिड़ियाघर में विभिन्न वन्यजीवों को देखकर छात्राएं काफी उत्साहित नजर आईं। वहीं गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने धार्मिक आस्था और परंपराओं की जानकारी ली। नौगढ़, जोगिया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.